फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के बनबीरपुर गांव में आबादी के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप है कि नशेड़ी शाम ढलते ही शराब के नशे में चूर हो कर हुड़दंग मचाते है और महिलाओं से छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राज कपूर पटेल के नेतृत्व में शराब की दुकान को हटवाने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को धैर्य रखने की सलाह दी। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला को उक्त शराब की दुकान को गांव की बस्ती से हटवाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने महिलाओं के आक्रोश को देखते शराब की दुकान हटवाने के लिए भरोसा दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें