बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आईटीआई के निर्माण के बाद अब राजकीय महिला महाविद्यालय भी खुल सकता है। इसके लिए अनुसचिव अखिलेश कुमार ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही इसके लिए आवश्यक जांच कराकर आगे की कार्यवाही के लिए पत्र 90 दिन के भीतर उपलब्ध कराने को है।
दरअसल, विधायक रमेश मिश्रा ने सदन को अवगत कराया था कि राजकीय महिला महाविद्यालय न होने से लड़कियों को शिक्षा लेने के लिए दूरदराज के महाविद्यालयों में जाना पड़ता है। कुछ लड़कियां तो ऐसी स्थिति में उच्च शिक्षा ही नहीं ग्रहण पा रही हैं। क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय होना अति आवश्यक है। विधायक ने बताया कि उनकी इस मांग को विधानसभा अध्यक्ष ने शून्य प्रहर में स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में 18 अगस्त को अनुसचिव अखिलेश कुमार को पत्र जारी कर मुझे अवगत कराया गया है कि आवश्यक जांच करा कर कार्यवाही के लिए पत्र 90 दिन के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय के निर्माण के लिए पत्र प्रदेश के प्रमुख सचिव को भी भेजा गया है।