फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के कुमारपट्टी गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने थाने में तरहीर देकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुमारपट्टी गांव निवासी मूलचंद मिश्र पुत्र श्रीनाथ मिश्र की शादी 25 साल पहले सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्रेमकापूरा गांव निवासी संध्या देवी (45) से हुई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे संध्या ने फांसी से लगाकर जान दे दी। संध्या के पति मूलचंद किसी कार्य से कुछ दिनों से मुंबई गए थे। संध्या से दो पुत्र थे, जिसमें से एक पुत्र का निधन एक वर्ष पहले हो गया था। तब से संध्या अवसाद में रहती थीं। पति मूलचंद ने बताया कि संध्या की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं रहती थी। परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार प्रतापगढ़ जिले के ढकवा स्थित इमलिया घाट पर कर दिया। उधर, रविवार को मायका पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामायण यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें