फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरियाडीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात नौ बजे एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के उमरगंज गांव निवासी खुशबू देवी (25) पत्नी मुलायम यादव बादशाहपुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर गौरियाडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका का मायका निकामुद्दीनपुर, थाना सुरियावां जिला संत रविदासनगर भदोही है। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि मायका पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें