फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पति की दूसरी शादी से आहत पत्नी का ससुराल की चौखट पर धरना, कहा- लेकर रहूंगी हक

Sun, 07 Nov 2021 02:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

2016 में शादी के बाद रोज-रोज की कहासुनी से तंग महिला अपने मायके में रहने लगी। वह पति के घर जाने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी लड़ रही है। शनिवार को महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। 
विज्ञापन
परिजनों के साथ धरने पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी ने पहले थाने से गुहार लगाई फिर शनिवार शाम से ससुराल की चौखट पर धरना देने बैठ गई। उसकी यही जिद है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा यहां से नहीं हटेगी, चाहे उसकी जान चली जाए। मामला जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। महिला और परिजनों के द्वारा धरना दिए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। 

विज्ञापन


धरने पर बैठी महिला के मुताबिक उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के एक साल बाद किसी बात को लेकर शौहर के परिवार के लोगों से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। वह पति के घर जाने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी लड़ रही है। दूसरी तरफ उसका पति उससे फोन पर यह कहता था कि वह उसे वापस ले जाएगा।

शनिवार सुबह अचानक किसी ने बताया कि शौहर दूसरी शादी करने जा रहा है। यह जानकारी होते ही वह भाग कर ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक उसका शौहर दूसरी शादी करने आजमगढ़ के दीदारगंज के लिए रवाना हो चुका था। फिर महिला बदहवास हालत में थाने पर पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने गुहार लगाई। उसकी हालत देखकर थानाध्यक्ष ने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः बंदर ने खुद को कमरे में कर लिया बंद, चार घंटे बाद छड़ काटकर निकाला गया 

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

लेकिन, वे उसके शौहर की तलाश नहीं कर सके। महिला अपने परिजनों के साथ वापस ससुराल पहुंची और धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने  इंसाफ मिलने तक धरने पर बैठे रहने की घोषणा की। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस भेजकर जांच कराई गई। मौके पर कोई नहीं मिला। महिला यह नहीं बता पा रही है कि बरात कहां गई है, फिलहाल अभी जांच चल रही है।
पढ़ेंः स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस, 20 से अधिक लोग घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें