सपा जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल, मछलीशहर विधायक डा.रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव आदि ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले की जांच एएसपी सिटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अब पुलिस जांच के लिए विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है।
जौनपुर के ओलंदगंज स्थित विधायक लकी यादव के आवास का मास्टर प्लान कार्यालय में नक्शा स्वीकृत होने की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के अनुसार, फाइलों को खंगाला जा रहा है। कयास है कि भवन 15 वर्ष पहले बनाया गया है। वर्तमान में यह क्षेत्र वर्ष 2021 से ग्रीनलैंड एरिया में शामिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा ने कहा कि विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच होने के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।