क्षेत्र के नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में बृहस्पतिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. किरण सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही बी फार्मा और डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, हास्य कविताएं सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। कालेज के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह ने सर्वोच्च अंक पाने वाले डी फार्मा के अलीजा जहरा, धर्मेंश सिंह और विश्वराज और बी फार्मा के पीयूष सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया सेठ और तान्या तिवारी ने किया। इस अवसर पर सपना साहू, राजीव श्रीवास्तव, सूरज, स्मृता वर्मा, प्रशांत कुमार वर्मा, जयंत, बाला, संध्या ,रानी, नितिन सिंह, विनय दुबे, सुरभि गुप्ता व अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।