जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में पेंशनर्स ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में विरोध सभा कर धरना दिया गया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, जबकि काफी लंबे समय से 23 सूत्री मांग की जा रही है। संरक्षक इंजीनियर आरपी पांडेय ने सरकार को चेतावनी दी कि हमारी जायज मांग को सरकार तुरंत नहीं मानती है तो आने वाले चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान पारसनाथ, ओंकार मिश्र, हीरालाल पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार मौर्या, रामकेश यादव, श्याम बिहारी सिंह, रामकेश यादव, केआर सोनकर, प्रेमधर उपाध्याय, कामरेड कल्लू, लालता प्रसाद, रमेश, कंचन सिंह, केके त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन जिला मंत्री राजबली यादव ने किया।