फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: वांछित को पकड़ने गई एसटीएफ को बदमाश समझ ग्रामीणों ने घेरा, खुद को बचाने के लिए एक घर में घुसे जवान  

Tue, 29 Mar 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

एसटीएफ की सूचना पर वहां दो थाने की पुलिस पहुंच गई। इस पर ग्रामीण खिसक लिए। एसटीएफ टीम वांछित के अलावा गांव के एक और व्यक्ति को अपने साथ ले गयी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में मंगलवार की दोपहर पशु तस्कर को पकड़ने गई एसटीएफ की टीम को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। इस पर एसटीएफ जवान खुद को बचाने के लिए एक मकान में घुस गए। वहां से खुटहन और खेतासराय थाने पर सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बल के पहुंचने पर ग्रामीणों को सच्चाई का पता चल गया और वे घरों में घुस गए। इसके बाद वांछित और एक अन्य को एसटीएफ हिरासत में लेकर साथ ले गई। गांव निवासी लल्लू यादव पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था।

मंगलवार को एसटीएफ की टीम सादे लिबास में उसके घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। लेकिन गांव में अफवाह उड़ गई कि कुछ बदमाश लल्लू का अपहरण कर ले जा रहे हैं। इस पर 10-12 ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर टीम को घेर लिया। ऐसे में एसटीएफ के जवानों को एक घर में घुसना पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसटीएफ की सूचना पर वहां दो थाने की पुलिस पहुंच गई। इस पर ग्रामीण खिसक लिए। एसटीएफ टीम वांछित के अलावा गांव के एक और व्यक्ति को अपने साथ ले गयी। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि एसटीएफ की टीम गांव में गई थी। नासमझी में ग्रामीण थोड़ा उग्र हो गए थे। पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें