फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गैंग, दो बदमाशों को लगी गोली, सर्विलांस प्रभारी बाल-बाल बचे

Sun, 27 Mar 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर रात रसूलाबाद तिराहा पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली से घायल हो गए। दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया। चारों बदमाश लूट करने जा रहे थे।  
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरा गैंग के चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।  घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।  मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर की गई फायरिंग में सर्विलांस प्रभारी एसआई रामजन्म यादव बाल-बाल बचे। गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी।

विज्ञापन


जौनपुर एसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतीश कुमार सिंह फोर्स के साथ शनिवार रात में रसूलाबाद तिहारे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्रभारी एसओजी एसआई आदेश त्यागी और प्रभारी सर्विलांस एसआई रामजन्म यादव भी अपनी अपनी टीम सहित आ गए।

पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो बदमाशों ने की फायरिंग

तभी शकरमंडी तिराहे की तरफ से दो बाइक तेजी से आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी और चौकिया धाम की ओर भागने लगे। बदमाशों की तरफ से चली गोली एसआई रामजन्म यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

वो बाइक समेत गिर गए। इधर, दूसरे बाइक से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर कर दबोच लिया।  बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस व चार मोबाइल फोन के अलावा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।  घायल बदमाशों में मनीष कुमार और शिवम कुमार निवासी वैशाली (बिहार) बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गहना कोठी और कीर्ती कुंज ज्वेलर्स में थी लूट करने की योजना

वहीं दो अन्य बदमाशों की पहचान  क्रमशः  जौनपुर जिले के  तरसंद गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ राजू और वैशाली (बिहार) निवासी शिवम कुमार के तौर पर हुई। पूछताछ में बताया कि मो. सलीम खान बसपा प्रत्याशी के संरक्षण में उनके गेस्ट हाउस में रुक कर कई दिन से शहर के महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे गहना कोठी , कीर्ती कुंज ज्वेलर्स आदि की रेकी कर रहे थे। योजना बनाकर लूट करने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें