फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से की पिटाई का वीडियो वायरल पुलिस ने की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में धान के खेत में नाली का पानी बहाने से मना करने पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दो युवकों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी मुकेश गुप्ता के खेत में गांव के शैलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता के परिवार वाले नाली का पानी लगातार बहा रहे थे। बृहस्पतिवार को पीड़ित की पत्नी शीला देवी ने युवकों को खेत मे पानी बहाने से मना करते हुए धान की तैयार फसल की कटाई करने में दिक्कत होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जब तक धान कट न जाय तब तक आप लोग पानी मत बहाइए। आरोप है की यह बात दोनों को नागवार गुजरी और वे उसे गालियां देने लगे। पीड़िता
घर पहुंचकर घटना की जानकारी दे रही थी, तभी मनबढ़ दोनों युवकों ने घर पर चढ़कर महिला व उसके बेटे शिवम की लाठी डंडे से पिटाई कर दिए। मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो किसी ने बना लिया और वायरस कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें