पूर्वांचल विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन केंद्र छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। केंद्र की स्थापना से विश्वविद्यालय को नया आयाम मिलेगा। पीजी डिप्लोमा इन जेंडर एंड विमेन स्टडीज (दो सेमेस्टर) तथा दो वर्षीय (चार सेमेस्टर) पीजी डिग्री कोर्स इन विमेन स्टडीज चालू सत्र से प्रारंभ हो गया है। रोजगार को बढावा देने के लिए पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट एवं लघु अनुसंधान के साथ फील्ड सर्वे, प्रश्नावली सर्वे भी शामिल किया गया है।
रोजगार को बढावा देने के लिए महिला अध्ययन केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण ,ब्यूटी पार्लर, जैम, सॉस बनाना एवं पैकेजिंग, ज्वेलरी बनाना, हस्त निर्मित चूड़ियां ,इत्र ,अगरबत्ती, पापड़, अचार आदि बनाना तथा पैकेजिंग आदि का भी सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य का कहना है कि महिला केंद्र को रोजगार केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ रोजगार भी हासिल कर सकें।