2009 में बसपा से सांसद चुने गए। रारी सीट खाली होने पर इनके पिता राजदेव सिंह ने उपचुनाव बसपा से जीता था। इसके बाद नये परिसीमन में यह सीट मल्हनी विधानसभा में चली गई, जहां से तीन बार धनंजय सिंह चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हर बार दूसरे नंबर रहे।
जिले की प्रथम नागरिक कोई महिला बनेगी। इसके लिए चार महिलाओं ने ताल ठोंकी है। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू और डॉ. जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह, पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपति कुंवर हरिबंश सिंह के बेटे रमेश सिंह की पत्नी एवं खुटहन
की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह, अपना दल एस से जिला पंचायत सदस्य रीता पटेल शामिल हैं।