फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: जौनपुर में प्रशासन की पहल पर छात्रा ने वाहन में बैठकर दी परीक्षा, जानिए कारण

Thu, 24 Mar 2022 02:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के पेसारा स्थित श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज स्थित केंद्र परिसर में सड़क हादसे में घायल छात्रा ने वाहन में बैठकर परीक्षा दी। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: छात्रा ने वाहन में बैठकर दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पाली के दौरान जौनपुर में कुछ ऐसा हुआ जो सभी की निगाहों में आ गया। प्रशासन की पहल पर एक छात्रा ने वाहन में बैठकर 10वीं की परीक्षा दी। इसके लिए अधिकारियों की अनुमति भी छात्रा को दी गई थी। दरअसल उक्त छात्रा बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गई थी।

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेसारा स्थित श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर वाहन में परीक्षा दे रही छात्रा कीर्ति मौर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।  10वीं की छात्रा कीर्ति मौर्या  जमालपुर की निवासी है। वह पेसारा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है।

छात्रा की स्कूटी को ऑटो ने मारी टक्कर

बुधवार को वह अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूटी से श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा जा रही थी। धर्मापुर के पास एक ऑटो से टक्कर के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में कीर्ति के पैर और हाथ में चोटें लगीं थीं। गुरुवार को वह जिलाधिकारी के अनुमति पर परीक्षा केंद्र श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा चार पहिया वाहन से पहुंची।
पढ़ेंः आजमगढ़ में स्कूल प्रबंधक के पुत्र और चालक के पास से मोबाइल बरामद, एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जहां परीक्षा केंद्र परिसर में वाहन में ही बैठकर उसने अपनी परीक्षा दी। घायलावस्था में छात्रा द्वारा परीक्षा दिया जाना क्षेत्र में उसके साहस की प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि जौनपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें