मुंगराबादशाहपुर: यहां से भाजपा के सत्येन्द्र सिंह फंटू 68 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। सपा की चमेला देवी को 30 मत मिले। निर्दल उम्मीदवार पूजा दुबे को एक भी मत नहीं मिला। एक मत अवैध घोषित किया गया।
जलालपुर में निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी 50 मत पाकर निर्वाचित हुईं, जबकि भाजपा की कमलेश कुमारी 35 मत पाकर हार गईं। शाहगंज सोंधी में भाजपा की मंजू सिंह 86 मत पाकर विजयी घोषित की गईं, जबकि सपा की सरिता यादव को 68 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया।
खुटहन से भाजपा के बृजेश यादव 73 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख चुने गए, जबकि सपा की सरयू देई को 29 मत मिले। सात मत निरस्त हो गए।
सुइथाकला से भाजपा की विद्या देवी एक मत से निर्वाचित घोषित की गईं। विद्या देवी को 46 मत मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र वर्मा को 45 मत मिले। दो मत निरस्त पाया गया।
बदलापुर: निर्दल प्रत्याशी आशा यादव 9 मतों से निर्वाचित हुईं। आशा को 56 मत मिले। भाजपा की डॉ ज्योति सिंह को 47 मत मिले।
मड़ियाहूं में निर्दल प्रत्याशी रेखा यादव पत्नी पप्पू यादव 20 मतों से निर्वाचित हुईं। रेखा को 45 मत मिले। निर्दल निर्मला को 25, सपा की ज्योति यादव को 24 मत मिले, जबकि यहां 12 मत निरस्त हो गए।
महराजगंज में सपा और भाजपा प्रत्याशी को बराबर मत मिलने के कारण लॉटरी निकाली गई। जिसमें भाजपा की मांडवी सिंह निर्वाचित घोषित हुईं। मांडवी सिंह और सपा के राय हरिश्चंद्र सिंह को 41-41 मत मिले थे। सीडीओ अनुपम शुक्ला की मौजूदगी में लाटरी निकाली गई। जिसमें मांडवी सिंह निर्वाचित घोषित की गईं।
करंजाकला: भाजपा की पूनम यादव 84 मत पाकर विजयी घोषित की गईं। सपा की गीता यादव को 25 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हो गए।
मुफ्तीगंज: भाजपा की ऊषा देवी 45 मत पाकर निर्वाचित हुईं, जबकि सपा की मीला सरोज को 17 मिले। यहां एक मत निरस्त हो गया।