फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार : वरुण गांधी

Wed, 09 Dec 2015 12:52 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद वरुण गांधी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। वह मंगलवार को सुलतानपुर से मऊ जाते शाहगंज में कुछ क्षण के लिए रुके जहां पार्टी कार्यकर्तांओं ने उनका भव्य स्वागत
विज्ञापन


किया। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकरा में देश के आर्थिक विकास में वृद्धि हुई है। जनता विकास का आकलन कर रही है। यूपी के  विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा दोनों

सरकारों ने प्रदेश को खोखला बनाने का काम किया है। वउन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से अपने को चुनाव के लिए तैयार कर लें। मंगलवार को वरुण गांधी के आने की जानकारी होने पर कार्यकर्ताएओं ने स्वागत की तैयारी पहले से ही कर लिया
विज्ञापन


था। सुबह दस बजे वरुण गांधी चौराहे पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्तओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। वरुण गांधी और भाजपा की शान में नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल

मोदनवाल, सर्वेश चौरसिया, युवा भाजपा नेता पप्पू पंडित, अजय कुमार जायसवाल, शिव कुमार अग्रहरि, संदीप जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, मन्टू , रामकुमार, सुनील अग्रहरि, टप्पू ,वीरेन्द्र कुमार जायसवाल, ओम चौरसिया, धीरज पाटिल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें