फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अधिकारियों की देखरेख में चुनाव अब नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक सोमवार को निवर्तमान अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व की चुनाव अधिकारियों की टीम को भंग कर नई टीम का गठन किया जाए। अधिवक्ताओं ने नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान कराने व साढ़े तीन बजे से मतगणना का निर्णय लिया गया। साथ ही चुनाव कराए जाने के लिए बाबूराम यादव, राम लवट वर्मा, राम कुमार यादव, सुरेंद्र तिवारी, शारिक खान, भारत लाल, सुरेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, स्कंध यादव, जय प्रकाश चौहान मैदान में हैं। वहीं, महामंत्री के लिए सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, सूर्यमनी तिवारी, पुष्पकांत यादव के बीच टक्कर है। सभी प्रत्याशी एक बार पुन: मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। बताते चलें कि समिति का तीन सितंबर को आयोजित चुनाव में चुनाव अधिकारी राम चन्द्र यादव, लालता प्रसाद यादव, धर्मेंद्र यादव, राम कृपाल सिंह, रमेश चंद द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद, मो. आसिफ के नेतृत्व में मतदान कराया गया था। जिसमें दो अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में उनके वोट पड़ने पर प्रत्याशियों ने नाराजगी जताई थी। काफी हंगामे के बाद चुनाव निरस्त करते हुए चार चुनाव अधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें