फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान, बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Wed, 23 Jun 2021 01:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मृतकों में एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तो वहीं  दूसरा शादी संपन्न कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। इसमें से एक के शव को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि दूसरे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों में एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तो वहीं दूसरा शादी संपन्न कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


खुटहन गांव निवासी राजबहादुर यादव का इकलौता बेटा विकास (28) मंगलवार को तिघरा गांव के पास आयोजित एक तेरहवीं की भोज में शामिल होने बाइक से गया था। वह हेलमेट नहीं लगाया था। लौटते समय  तिघरा बाजार के तिराहे पर सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इधर, मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।  जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना शाहगंज राजमार्ग के कानामऊ गांव में हुई। जहां नगवां गांव निवासी ईशनारायण तिवारी ( 40) मंगलवार की रात पट्टीनरेंद्रपुर गांव में एक विवाह समारोह संपन्न कराकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। घर से लगभग एक किमी पहले ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ईशनारायण तिवारी की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें