फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंगली जानवर के हमले से दो महिलाएं घायल, इलाके में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया जर्रो गांव में धान काटते वक्त महिलाओं पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। एक महिला का कंधा दूसरी लड़की का कान नोच लिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

काफी संख्या में ग्रामीणों ने जब जानवर को दौड़ाया तो वह कुहिया ताल में जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कुहिया गांव की निवासी सरसती देवी(45) और ममता(25) के साथ सायं छह बजे खेत में धान काट रही थी। उसी समय जंगली जानवर ने उन पर झपट्टा मारा, पहले लड़की के कान को नोच लिया। उसके बाद बचाव में दौड़ी विमला पर हमला कर दिया और कंधा काट लिया। महिला की चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़े और लोगों का कहना था कि वह चीते जैसा जानवर था लोगों ने घेराबंदी से भीड़ जुटता देखकर वह जंगली जानवर कुहिया के ताल में भाग गया। सूचना पर डॉयल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई, इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घायलों से जानवर के हुलिया के बारे में जानकारी लिया। ग्रामीणों ने भी ताल की घेराबंदी कर रखी है। इस बाबत प्रधान समर बहादुर यादव ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है जंगली जानवर को पकड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें