फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छप्परों में लगी आग से सिलिंडर फटा, बाप-बेटी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ड़सरा गांव में मंगलवार की शाम अबूझ हाल में लगी आग से एक दर्जन रिहायशी छप्पर जल गए। भीतर रखा गैस सिलिंडर गर्म होकर फट जाने से पिता-पुत्री झुलस गए। उनका उपचार सीएचसी बदलापुर में चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग बुझाई, लेकिन तब तक चार परिवारों की गृहस्थी आग में चल चुकी थी। अगलगी में तीन लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

गांव निवासी बृजेश निषाद के छप्पर में शाम करीब छह बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बृजेश (30) और उनकी बेटी पायल (10) घर में रखा सामान बाहर निकालने लगे। ग्रामीण मौके की तरफ आ रहे थे कि तभी रसोईं में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर बाप-बेटी आंशिक रूप से झुलस गए। धमाके के चलते आग दूर तक फैलती चली गई। इसकी जद में आकर बृजेश, राम आसरे, विनोद और राजेश चारों सगे भाइयों के तीन-तीन छप्पर और उसमें रखे गृहस्थी के सामान, बाइक व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। लेखपाल घनश्याम पटेल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें