फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस मारपीट, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव की बिंद बस्ती में सोमवार दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोंदालपुर के बिंद बस्ती निवासी जमुना प्रसाद बिंद प्रथम पक्ष और दूसरा पक्ष खरभान बिंद के बीच लगभग डेढ़ वर्षों से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों में कहासुनी होती रहती है। सोमवार की सुबह उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए। देखते देखते लाठी डंडे सरिया निकल आए। इसमें प्रथम पक्ष से जमुना प्रसाद बिंद, अजय कुमार, कन्हैया लाल, सूरज, राजकुमार, दिलीप, विजय घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर पांच गंभीर घायल कन्हैयालाल, सूरज राजकुमार, दिलीप और विजय को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने प्रथम पक्ष से जमुना के तहरीर पर तथा दूसरे पक्ष से खरभान, दीपई, शैलेंद्र, राकेश, रवींद्र जॉनी व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें