फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार साल में बदले दो DM, अब भी न्याय का इंतजार; संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने बयां किया दर्द

Sat, 05 Oct 2024 09:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधी कई मामले सामने आए। कमिश्नर ने ग्रामीण की शिकायत सुनकर अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही तत्काल मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के समाधान को हाथ जोड़ती वृद्ध महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब! चार साल से तहसील का चक्कर काट रहा हूं। तीन बार कमेटी गठित हुई। कानूनगो, लेखपाल मौके पर गए, लेकिन न्याय नहीं मिल सका। छेछुआ-भुर्रा में आज भी पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो सका। बात हो रही है संपूर्ण समाधान दिवस की, जहां भुर्रा के ग्रामीण ह्दय नारायण सिंह अपनी बात रखी। यह सुनकर कमिश्नर नाराज हो गए। 

विज्ञापन


एसडीएम से लेकर अन्य अफसरों को खरी-खोटी सुनाई और मामले का निस्तारण का निर्देश दिया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर ज्ञानपुर तहसील का नजारा बदला-बदला रहा। परिसर में रंग-रोगन के साथ ही सभी मुस्तैद दिखे। सुबह 11.45 बजे कमिश्नर डॉ. मुथु कुमार स्वामी पहुंचे तो फरियादियों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

अफसरों ने सुनी समस्याएं
तहसील सभागार में बारी-बारी से फरियादी आने लगे। उसी दौरान छेछुआ के ग्रामीण ह्दय नारायण सिंह ने अपनी बात रखी। कहा कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। इसके बाद सीकी चौरा के जयशंकर बिंद ने शिकायत की। कहा कि मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन होना है। दो महीने से तहसील में चार बार आ चुका हूं, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी जा रही है।

छेछुआ के कुछ ग्रामीणों ने भी पत्रक दिया, जिसमें बताया कि गांव में मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा हुआ है, लेकिन उसमें खेती की जा रही है। शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अजयपुर में सरकारी एवं मंदिर की जमीन पर भूमाफिया कब्जा किए हैं। डीएम के स्तर से आदेश होने के बाद भी राजस्व विभाग कब्जा नहीं हटवा सका।



ज्ञानपुर तहसील में कमिश्नर संग अपर आयुक्त प्रशासन विश्राम कुमार ने भी शिकायतें सुनी। महीनों से दौड़ रहे फरियादियों की शिकायत को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का निस्तारण करें। यहां कुल 41 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें