फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तीन लोगों की मौत: आठवीं की छात्रा को वैन ने कुचला, बालक को सांप ने काटा; अज्ञात महिला की मिली लाश

Sat, 05 Oct 2024 07:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा और मछलीशहर थाना क्षेत्र में हादसे व लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आंचल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जयपालपुर गांव के पास एक स्कूली वाहन ने 11 वर्षीया बालिका को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के बनवीरपुर निवासी आशीष बिंद (12) पुत्र कर्मराज बिंद और आंचल बिंद (11) पुत्री धर्मराज बिंद शनिवार को सुबह दोनों चचेरे भाई-बहन एक ही साइकिल से अपने घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर पढ़ने जा रहे थे। दोनों कक्षा आठ के विद्यार्थी थे और एक साथ स्कूल जाते थे। जयपालपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन ने सामने से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाई-बहन वाहन के नीचे आ गए। इसमें बहन आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आशीष को मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। उधर छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि स्कूल वाहन कब्जे में है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत
सिकरारा के टिकरी कला (भभौरी) गांव में शुक्रवार की रात सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस के मुताबिक टिकरी कला गांव निवासी अतुल सरोज का पुत्र अंश (2) शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे परिवार के बच्चों के साथ गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रहा था। वह अपने घर के अंदर जा रहा था कि वहां अंधेरे में बैठे सांप ने उसके पैर में फन मार दिया। 

इससे बालक जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से मां बबिता देवी और पिता अतुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्त ने बताया कि बालक के पिता की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
मछलीशहर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड नहर के वारी पुलिया के पास नहर में महिला का शव दोपहर में ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। शव झाड़ में फंसा था। उसे जेसीबी से बाहर निकाल कर पंचनामा करके थाने ले गई। शव देखने में महिला का लग रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें