फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो पकड़े गए, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव के मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामसरिख गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वह पुलिसकर्मियों के साथ पल्टूपुर मोड़ पर पहुंचे। इस दौरान पहले से वहां मौजूद तीन लोग पुलिस को देख कर भागने लगे। तीनों को भागते देख पुलिस ने भी उनका पीछा किया। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया और एक भागने में सफल हो गया। पकड़े गए लोगों के पास से दो चोरी की मोबाइल फोन और 11 हजार रुपये मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल फोन और रुपये चोरी के थे। जो बारीगांव में 14 अगस्त को सेंधमारी करके डॉ. मैन प्रताप के यहां से चुराए गए थे। पकड़े गए आरोपी रामजी निवासी बटंहित थाना मछलीशहर, रामबाबू निवासी पाली थाना फूलपुर प्रयागराज को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बरसठी थाना के बाबूरी गांव निवासी कलपू भागने में सफल रहा। सभी लोगों के खिलाफ मीरगंज, मछलीशहर, बरसठी थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें