फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकमित्र से लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय पुलिस ने बैंक मित्र से लूट का प्रयास करने वाले दो वांछित आरोपियों को शुक्रवार को भुड़कुड़हां मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया । पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम विकास बिंद उर्फ गामा और अमित बिंद निवासी समदहा थाना सरायख्वाजा बताया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की शाम भुड़कुड़हां निवासी बैंक मित्र राजेंद्र प्रजापति उर्फ छट्ठू के साथ नोनारी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। भुक्तभोगी राजेन्द्र कुमार का कहना था कि शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो अपनी बाइक छोड़कर दोनों बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैग खाली मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना की जानकारी ली तो घटना को संदेहास्पद बताया।
पुलिस की जांच में रुपये लूट का मामला गलत साबित हुआ। लूट में बदमाश असफल रहे । लूट का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को शुक्रवार की सुबह दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे वह हमराह उप निरीक्षक शान मोहम्मद खान, हेड कांस्टेबल गुलाब चन्द गिरी, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और सतीश कुमार के साथ भुड़कुड़हां मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपितों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें