फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 800 से अधिक विद्यार्थियों का फंसा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही के कारण जिले के यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट फंस गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कमोवेश सभी स्कूलों के एक-दो छात्रों के रिजल्ट फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने रिजल्ट तो जारी किया, लेकिन प्रमोट लिखकर छोड़ दिया। इसमें से 283 छात्र अकेले सर्वोदय इंटर कालेज सुदनीपुर के हैं। बोर्ड से मांगे गए डिटेल को सभी विद्यालयों ने भेज दिया, लेकिन डिटेल भेजने में काफी खामियां रही हैं। बोर्ड ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते छात्रों का रिजल्ट आधा अधूरा जारी कर दिया गया। जिले के कितने छात्रों को रिजल्ट अधूरा है, विभाग के पास इसका कोई डिटेल नहीं है। जिन छात्रों का रिजल्ट फंसा है, अब उनका परीक्षा फार्म ऑनलाइन कराया जा रहा है। विभाग के लोगों का कहना है कि प्रमोट हुए छात्रों को अब परीक्षा देनी होगी। परीक्षा को लेकर छात्रों में हड़कंप मचा है। कुछ छात्र बिना परीक्षा दिए पास हो गए, वहीं जिन छात्रों का रिजल्ट फंसा है, उन्हें परीक्षा देनी पडे़गी। बोर्ड से रिजल्ट तो जारी कर दिया गया है, लेकिन किसी भी विषय का नंबर नहीं अंकित नहीं किया गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। रिजल्ट अफरा-तफरी में जारी कर दिया गया। सिके चलते रिजल्ट में तमाम खामियां हैं। जिन छात्रों का रिजल्ट किसी कारण से अधूरा रह गया है, उनकी फिर से परीक्षा कराना अनुचित है। जिले में आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट फंसा है। बोर्ड और विद्यालय अपनी गलती छात्रों पर थोप रहे हैं। फिर से परीक्षा कराना अनुचित है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट किसी कारण से अधूरा रह गया है, परीक्षा के लिए 29 अगस्त रात 12 बजे तक फार्म ऑनलाइन किए जाएंगे। जीजीआईसी के दो शिक्षकों को लगाकर परीक्षा फार्म ऑनलाइन कराए जा रहे हैं। ऐसे विद्यालय जिनके छात्रों के रिजल्ट रुके हं,ै उन्हें परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें