फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ढ में पलटा ट्रैक्टर किशोर की मौत तीन घायल

विज्ञापन
खुटहन में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के नगवां गांव के नहर पुलिया के पास शुक्रवार को सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर की पटरी के बगल लगभग 15 फीट गहरे खड्ड में पलट गया। इसमें दबकर किशोर चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार तीन और बालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल तीनों बालकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दरना गांव निवासी 16 वर्षीय सुभम यादव पुत्र अमरदेव गांव की नहर पर सिंचाई के लिए लगा इंजन ट्रैक्टर के फार पर रखकर खुद चलाते हुए घर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसका सगा भाई 12 वर्षीय शिवम, पड़ोस के 10 वर्षीय साहिल पुत्र सूर्यदेव तथा 7 वर्षीय अंश पुत्र मुन्ना भी बैठे थे। जैसे ही ट्रैक्टर नहर के ऊंचे मार्ग पर चढ़ने लगा। अचानक सामने से भागता हुआ एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर लगभग 15 फीट गहरे खड्ड में पलट गया। मौके पर जुटे ग्रामीण घटना की सूचना पुलिस को दी। बांस-बल्ली के सहारे दबे सभी घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने सुभम को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में युवक की मौत
मछलीशहर। क्षेत्र के मछलीशहर-जंघई मार्ग स्थित बरहता में शुक्रवार को वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही एक युवक की दर्दनांक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बरहता गांव निवासी सोनू मिश्रा (29) किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही माता पिता इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। मौका देख वाहन चालक फरार हो गया। मृतक के तीन बच्चे में एक बालक और दो लड़कियां हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें