फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बढ़ते अपराध के मुद्दे को तूफानी व रागिनी ने विधानसभा में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर केराकत विधायक तूफानी सरोज और मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर ने विधानसभा में आवाज उठाई। उन्होंने हत्या, छिनैती व दुष्कर्म के मुद्दे को उठाते हुए सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। सरकार के सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने बढ़ते हुए अपराध के ग्राफ को सरकार की नाकामी बताई है।
विज्ञापन

विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी में विशुन पाल की हत्या, मड़ियाहूं के डाक्टर तिलकधारी सिंह पटेल की हत्या, बक्सा थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी की हत्या, दो प्रजापति भाइयों की हत्या, बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस की नहीं बल्कि सरकार की नाकामी को दर्शाता है। विधायक ने कहा कि एक व्यक्ति अपने बच्चे को पढ़ाकर अच्छा नागरिक बनाना चाहता है लेकिन पढ़ने के बाद युवक को रोजगार नही मिलता है तो वह भटक कर अपराध की दुनिया का रुख करता है। थाने व तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। भूमि की पैमाइश बिना पैसा दिए नहीं होती।
मीरगंज : जिले में बीते 16 जनवरी को अदारी गांव के विसुन पाल की मौत का मामला केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने विधान सभा में उठाया। उन्होंने राजस्व विभाग व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पक्की नाप का आदेश होने के बाद राजस्व टीम ने नापी नहीं कि जिसके कारण विसुन पाल की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे के उपर कई मुकदमें दर्ज हैं उन्होंने मीरगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जफराबाद। सपा विधायक तूफानी सरोज द्वारा क्षेत्र की समस्या को विधानसभा में उठाने पर बधाई दी। कबूलपुर बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विधायक तूफानी सरोज के कार्यो को सराहा। इस मौके पर राजेंद्र यादव टाइगर, राजेश यादव, शरद यादव, सुरेंद्र यादव, उमाशंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें