फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 400 से अधिक विहिप पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पहली बार जनपद में विश्व हिंदू परिषद के 400 से अधिक पदाधिकारियों का जमावड़ा होगा। सभी रविवार को जनपद में आ जाएंगे और 15 जून तक रहेंगे। इस दौरान 5 जून से 15 जून तक चलने वाले विश्व हिंदू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए शनिवार को रामदयालगंज की महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ। इसमें यजमान के रूप में विभाग अध्यक्ष उदयराज सिंह एवं जिलाध्यक्ष डा. राकेश दुबे का आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने विधि विधान से पूजन कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह है। इस वर्ग में दोनों प्रांत के 400 चुने हुए पदाधिकारी 10 दिन तक दिन-रात रहने वाले हैं। इनके अतिरिक्त वर्ग में दोनों प्रांत के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ विभिन्न केंद्रीय पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। जिला सह मंत्री डा. आशीष मिश्र ने बताया कि 5 जून को प्रशिक्षण लेने वाले सभी पदाधिकारियों के साथ प्रांत, क्षेत्र एवं केंद्रीय पदाधिकारी भी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पहुंच जाएंगे, जिनके साथ विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय उपस्थित होंगे। उनके द्वारा ही 6 जून को सुबह परिषद शिक्षा वर्ग का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारियों के साथ 5 से 7 जून तक चंपत राय कार्यक्रम स्थल पर ही रहेंगे। इसके उपरांत अन्य केंद्रीय पदाधिकारी 15 जून तक कार्यक्रम स्थल पर आते जाते रहेंगे। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को धर्मांतरण रोकना, सेवा कार्य को बढ़ावा देना, अन्य सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर चर्चाएं, तथा कार्यकर्ताओं को धर्म की रक्षा एवं राष्ट्र तथा समाज के अनुरूप कार्य करने के लिए सामाजिक एवं बौद्धिक रूप से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शनिवार को भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन में मुख्य रूप से क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, प्रांत सह मंत्री कृष्ण गोपाल, जिला उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला मंत्री जन्मेजय, सह मंत्री डा.आशीष मिश्र, मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला संयोजक विजय सिंह,आशुतोष सिंह बच्चा, उमेश शर्मा, दिनेश सिंह, रामेश्वर सिंह, राकेश मिश्रा, सतीश सिंह आदि लोग के साथ विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें