फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिए बूथ विजय अभियान का टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में बूथ विजय अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज की भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुंगराबादशाहपुर कस्बे के सृष्टि पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने बूथ विजय के लिए कहा कि आप बूथ जीत लेंगे तो पार्टी प्रदेश जीत लेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब विधान सभा चुनाव करीब है। कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता यह तय कर लें कि उनका बूथ सबस मजबूत हो। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करें। बूथ कार्यकर्ता का कुशल प्रबंधन ही पार्टी को मजबूत बनाता है। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि एवं जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, चेयरमैन शिवगोविंद साहू, श्रीप्रकाश शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, सुधाकर उपाध्याय, संतोष मिश्रा, सुनील तिवारी, मनीष तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें