फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पंचायत भवन के शौचालय में लगवा दी धार्मिक चिह्न वाली टाइल्स, जानबूझकर आस्था पर चोट लगाने का आरोप 

Fri, 26 Jun 2020 12:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बाररूम में लगे ओम लिखे टाइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव के पंचायत भवन के शौचालय में धार्मिक चिह्न वाले टाइल्स लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। जानबूझकर लोगों की आस्था पर चोट करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला मुंगराबादशाहपुर के जखनिया गांव का है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जखनिया गांव में कुछ माह पहले ही पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है। इस दौरान शौचालय की दीवारों पर टाइल्स लगवाए गए। ग्रामीणों की नजर जब टाइल्स पर बने धार्मिक चिह्न पर पड़ी तो वह उग्र हो गए। उनका आरोप है कि पंचायत भवन के जीर्णोद्धार में भी लाखों का गबन किया गया है।

ऊपर से धार्मिक भावनाओं का अनादर करते हुए शौचालय में ओम लिखे टाइल्स लगा दी गई है। ब्लाक के अधिकारी निरीक्षण करने तो आए लेकिन वह भी इस पर मौन साधे रहे।

ग्राम प्रधान शैल कुमारी का कहना है कि मजदूरों ने गलती से टाइल्स लगा दिया था, उसे निकलवा दिया गया है।

बीडीओ पीयूष सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है। टाइल्स हटवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अन्य गड़बड़ियों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें