फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 पीतल के गिलास समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र स्थित गोरारी बाजार से बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी का सामान बेचने जा रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के पास से 23 पीतल के गिलास बरामद हुए हैं। बुधवार को एक बर्तन स्टोर्स से चोरी हुई थी। सभी महिलाओं का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवार को क्षेत्र के जैगहा बाजार में सनी बरतन स्टोर से पीतल के गिलास की चोरी करने वाली महिलाएं सामान बेचने जौनपुर जा रही हैं। सूचना पर उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय हमराहियों के साथ गोरारी बाजार के समीप से तीनों महिलाओं को चोरी के सामानों समेत पकड़ लिया। महिलाओं ने अपना नाम जमालपुर निवासी सीता उर्फ गीता पत्नी चंदन कुमार राजभर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर, जमालपुर निवासी सुदामा देवी उर्फ विपता पत्नी रामअचल राजभर, मजूरिया थाना शाहगंज निवासी कौशल्या देवी पत्नी राज राजभर बताया। तलाशी के दौरान महिलाओं से चोरी की 23 पीतल के गिलास बरामद हुआ। पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे के आधार पर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें