फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Religious Conversion: धर्मांतरण की सूचना पर तीन हिरासत में, प्रार्थना सभा में लोगों को गुमराह करने का भी आरोप

Sun, 31 Mar 2024 06:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: जौनपुर के कम्मरपुर गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हड़कंप मच गया। एक संगठन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तक सहित कई चीजें बरामद की है। धार्मिक सभा को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर धार्मिक पुस्तक समेत कई धार्मिक विरोधी सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, कम्मरपुर गांव निवासी मोनू गौतम के यहां प्रत्येक रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा होती है, जिसमे लगभग 50 से ज्यादा लोग मौजूद रहते हैं। रविवार को जब बजरंग दल के कार्यकर्ता वहाँ पहुंचे तो प्रार्थना सभा जारी थी। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी जानकारी मिली थी कि इस सभा में प्रार्थना करने से असाध्य बीमारी से पीड़ित मरीज ठीक हो जाता है, ऐसे ही तरह-तरह के लुभावने दावे किए जाते हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें