फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : छत के रास्ते घर मे घुसे चोर, नकदी सहित लाखों रुपये का माल किया पार, एक संदिग्ध हिरासत में

Mon, 16 Sep 2024 04:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जफराबाद थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की रात  चोरों का आतंक देखने को मिला। गांव निवासी समर बहादुर सिंह उर्फ करिया एडवोकेट के घर चोर छत के रास्ते से घर मे घुसे और एक लाख नकद के साथ लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बीबीपुर गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोग घर में सो रहे होते हैं उसी दौरान चोर दाखिल होते हैं और नकदी जेवर पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। चोरों के इस तांडव से तो यही लगता है कि इनमें खाकी का कोई खौफ नहीं।

विज्ञापन

 

चोरों से पीड़ित समर बहादुर सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार की रात भोजन करने के बाद सोने गए तब तक सबकुछ ठीक ठाक था लेकिन देर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोर  छत के रास्ते घर मे घुसे, कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखी दो अलमारियों को भी तोड़कर एक लाख नकद व लाखो के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित पक्ष की माने तो आभूषणों में एक मंगलसूत्र ,पांच सोने की चैन,नौ सोने की अंगूठी दो सोने के टप्श,एक छुमका,तथा चांदी के आधा किलो गहने थे, जिसे चोर  उठा ले गए। घर में सोने वाले लोगों की सुबह जब आंख खुली तो दूसरे कमरे  के बिखरे समान को देख होश उड़ गए।
विज्ञापन


महिलाएं घर की हालत देखकर विलाप करने लगी, शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जांच में जुट गई।

दूसरी ओर गांव के लोगो ने गांव में एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। संदिग्ध युवक से पूछने पर बताया कि मेरा नाम शुभम दयाल है और चौबेपुर जिला वाराणसी का निवासी है। उसने बताया कि मैं वाराणसी से जौनपुर जा रहा था ग्रामीणो ने मुझे चोर समझ कर मुझे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की माने तो तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, चोर बचने नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें