फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरो ने पार किया लाखों को माल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। भिदुना गांव में बंद पडे़ मकान से चोरों ने रविवार की रात नगदी, आभूषण कपडे़ सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत भिदुना (टइयापुर) निवासी रामनारायण यादव पुत्र सुखनंदन परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। उनके मकान में कोई नहीं रहता है। रविवार रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी पेटी, अटैची उठा ले गए। सुबह तालाब किनारे सामान बिखरा मिलने पर लोगों को शक हुआ तो देखा तो राजनारायण का ताला टूटा है। उनके भतीजे अरुण यादव ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। राजनारायण यादव के भतीजे अरुण यादव ने तहरीर देकर बताया कि लगभग ढाई लाख का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें