फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिनाईयों व संघर्षो में आपके साथ खड़ा है पूरा देश: पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि आपके परिवार के सदस्य के रूप में आपसे बात कर रहा हूँ। बीते दो वर्षों में कोरोना की विभीषिका में दुनिया भर में लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। इस महामारी में अपने अभिभावक को खो देने की आपकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अभिभावक की मौजूदगी में बच्चे के लिए हमेशा एक संबल की तरह होती है। आपके अभिभावक ने अब तक आपको हर सही-गलत, अच्छे-बुरे का भेद बताया, आपका मार्गदर्शन किया। आज जब वो आपके साथ नही हैं तो आपके जीवन में आए इस खालीपन को भर पाना तो किसी के लिए भी सम्भव नही है, लेकिन आपके परिजन के तौर पर मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि आप अपने संघर्षों में, अपनी कठिनाईयों में, अपने दु:ख-सु:ख में अकेले नही हैं। पूरा देश आपके साथ है। प्रधानमंत्री ने यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में आयोजित पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के बीच कही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी बच्चों को उनके कुशल-मंगल और उज्ज्वल भविष्य की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए जनपद में पात्र 4 बच्चों के बैंक खाते में 10-10 लाख रूपये की धनराशि भेजा। साथ ही बटन दबाकर कक्षा-1 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में स्कॉलरशिप फॉर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन के तहत 20हजार रूपया की धनराशि प्रेषित की, जिसमें एक हजार रूपया प्रतिमाह एक वर्ष तक कुल 12 रूपया तथा 8रूपया किताबें, यूनीफार्म, जूते सहित शिक्षा से सम्बन्धित अन्य सामानों हेतु भेजा है। केन्द्रीय लघु सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बच्चों को किट प्रदान की, जिसमें प्रधानमंत्री का एक पत्र, एक स्नेह प्रमाण पत्र, एक बैंक पास बुक (पोस्ट ऑफिस) व 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष की स्वास्थ्य सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान की। उन्होंने कहा कि बच्चों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत प्रत्येक माह 4हजार रूपये की दर से तीन माह पर 12 हजार रूपये की धनराशि नियमित प्रेषित की जा रही है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज , जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ,जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बीके सिंह ,बाल कल्याण समिति के डॉक्टर उमा शंकर, चंद्र भूषण सिंह व माधुरी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें