फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री ने अपने गैरेज में ही फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर । थाना क्षेत्र के राघवरामपट्टी गांव में रविवार की रात मोटर मैकेनिक ने अपने ही गैरेज के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

रघोरामपट्टी गांव निवासी पंकज(24) पुत्र शोभनाथ मोटर मिस्त्री का काम करता है। उसका गैरेज घर से 200 मीटर दूर है। वह रोज की भांति रविवार की रात घर से खाना खाकर गैरेज में सोने चला गया। सोमवार की सुबह 10 बजे तक जब वह घर नहीं आया, तो परिजन गैरेज पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे पर परिजनों ने आवाज दिया, जब वह नहीं बोला तो परिजन पीछे की खिड़की से देखा। इस दौरान उसका शव पंखे के सहारे झूल रहा था, जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह सामने से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता शोमनाथ ने बताया कि मेरी और बच्चे की किसी से काई दुश्मनी नहीं थी। मोटर मैकेनिक पंकज की अभी शादी भी नहीं हुई थी। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। पंकज की मौत की समाचार जैसे ही घर पहुंचा, उसके बाद परिजन का रो-रो कर बूरा हाल था।मृतक की मां दहाड़े मार कर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें