फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भागीदारी को वृंदावन रवाना हुई व्यापार मंडल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से प्रदेशस्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में वृंदावन रवाना हुआ।
विज्ञापन

संगठन के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के त्रिवार्षिक चुनाव में जौनपुर जनपद का विशेष स्थान है। जनपद अधिकतम सदस्य बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला है। इसलिए जौनपुर की टीम वृंदावन के लिए रवाना हुई है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, मड़ियाहूं से बनवारी लाल सेठ, चंदन केसरी, शाहगंज से तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल, शाहगंज नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सतेंद्र गुप्ता, अरविंद अग्रहरि, आशीष बरनवाल, दीपक अग्रहरि, अरुण मोदनवाल, केराकत के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, राजेंद्र कसौधन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें