डोभी। क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में मढ़ी गांव निवासी शहीद मनीष सिंह स्मृति द्वार का विगत सप्ताह विधायक दिनेश चौधरी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को अपना निजी आराजी में होना बताकर उसे तोड़ दिया गया। तोड़ते हुए का वीडियो वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शिलान्यास पट्टिका तोड़ रहे एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही पूर्व सैनिक संगठन भी पहुंच कर कड़ा विरोध जताया।
मढ़ी गांव निवासी शहीद मनीष सिंह की स्मृति में बीरीबारी बाजार से गांव जाने वाले मार्ग पर स्मृति द्वार का निर्माण विधायक निधि से होना था। इसका बीरीबारी के ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाने लगा। इसी दौरान बीच का रास्ता निकालते हुए चार जनवरी को विधायक दिनेश चौधरी द्वारा आयोजित समारोह में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। रविवार को गोविंद सिंह निवासी तरवा ,आजमगढ़ ने अपने पिता के नाम की आराजी में शिलान्यास किए जाने का आरोप लगाते हुए शिलान्यास का पट्टिका तोड़ दिया। तोड़ते हुए का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुईं। मौके से गोविंद सिंह व एक महिला सहित तीन को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही पूर्व सैनिकों का संगठन अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व पहुंच कर थाने में विरोध दर्ज कराया। शहीद का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुलह समझौते कराने की बात चल रही है।