स्थानीय निकाय व विनियमित क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व रामअक्षयबर चौहान व मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद ने की।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रोफाइलिंग का लक्ष्य पूर्ण करने व टेंडर भुगतान आदि का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा भुगतान, कुल्हनामऊ प्लांट के संचालन, गोवंश संरक्षण, शेड निर्माण, पार्किंग के लिए जगह चिह्नांकन सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।