फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संचालनकर्ता ने बीच में काम छोड़ा, डिपो परिसर का शौचालय 15 दिनों से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनुपर। रोडवेज डिपो में यात्रियों के लिए बने सुलभ शौचालय बीते 15 दिन से बंद कर दिया गया है। शौचालय के संचालन का जिसने टेंडर लिया था वह निर्धारित धनराशि नहीं जमा कर पाया और बीच में छोड़कर चला गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो के बेड़े में निगम व अनुबंध मिलाकर कुल 97 बसें हैं। यह बसें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों के लिए चलाई जाती हैं। डिपो से प्रतिदिन छह से सात हजार यात्रियों का आवागमन होता है । डिपो कार्यालय के समीप यात्रियों के लिए बना शौचालय बंद कर दिया गया है। डिपो अधिकारियों के मुताबिक जिस व्यक्ति ने शौचालय चलाने के लिए टेंडर किया था वह निर्धारित धनराशि की भरपाई नहीं कर पाने के कारण छोड़कर चला गया। हालांकि रोडवेज से कुछ ही दूरी पर सामुदायिक शौचालय है, लेकिन वहां पहुंचने तक यात्रियों की बसें छूटने का डर बना रहता है। रविवार को खुटहन के पनौली से आई नीलम यादव ने बताया कि मुंबई जाने के लिए डिपो से वाराणसी के लिए बस पकड़ने आई थी। शौचालय गई तो ताला लटका मिला। बक्शा निवासी अंकिता सिंह, नईगंज निवासी निशा पाल ने बताया कि शौचालय बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जौनपुर डिपो इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि इस समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। टेंडर प्रक्रिया कर जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें