फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक को बंधक बनाकर छह बकरी उठा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शनिवार की रात पशुपालक के परिवार को बंधक बनाकर पिकअप सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह बकरी और ढाई हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी है।
विज्ञापन

पतहना गांव में लबे सड़क मधुरी बिंद का परिवार छत पर रखकर गुजर बसर करता है। परिवार के लोग जीविकोपार्जन के लिए बकरी पालन का कारोबार करते हैं। शनिवार की रात भोजन करने के बाद मधुरी अपने परिवार के साथ छप्पर में सो गया। रात करीब 2 बजे रात में पिकअप पर सवार चार लोग पहुंचे। सभी ने मधुरी के ऊपर तमंचा सटाकर छप्पर में बंधी छह कीमती बकरियां उठा ले गए। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपया उठा ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। परिवार के लोग रात भर छप्पर में दुबके रहे। सुबह होने पर मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी। पुलिस कार्यवाही के बजाय मामले की लीपापोती में जुट गई। एसएचओ देवानंद राय ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें