फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करते भागे बदमाश, हाइवे पर दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बार्डर इटहरा गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों का पीछा करते हुए प्रतापगढ़ की पुलिस आ गई। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। साथ ही वह फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के हाईवे पर सोमवार की रात 11 बजे अचानक अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले की पुलिस दो बदमाशों का पीछा करते मुंगराबादशाहपुर बार्डर क्षेत्र इटहरा मे घुस आई। वहीं, पुलिस द्वारा लगातार पीछा करने और पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बताते हैं कि एक के बाद एक तीन गोलियों से न केवल लोग खौफजदा हो गए, बल्कि प्रतापगढ़ की पुलिस भी सहम गई। इसके बाद वह बदमाशों का पीछा छोड़कर लौट गई। बदमाश हवाई फायरिंग करते सुजानगंज की तरफ भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला का कहना था कि घटना जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें