फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में युवती को जबरन बैठाकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के पास बुधवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाश जबर्दस्ती युवती को कार में बैठाकर जमुहाई की तरफ भाग निकले। युवती का शोर सुनकर ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया। भागने के क्रम में बदमाश आनापुर चकवा पर भी युवक को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। युवती कहां की थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पतहना मोड़ के पास गिरधरपुर के रास्ते पर एक युवती पैदल जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवती के पास पहुंचे और उसे जबरदस्ती खींचकर कार में बैठाकर जमुहाई की तरफ भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों को अंदेशा है कि युवती किसी काम से निकली होगी। इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष केके सिंह ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि यदि ऐसा कुछ होता तो थाने पर सूचना जरूर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें