फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया से भागे किशोर को पुलिस ने सौंप नाना को

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल से नाराज होकर शनिवार रात ट्रेन से मुफ्तीगंज पहुंचे एक बालक को रविवार को मुफ्तीगंज पुलिस ने उसके नाना को सौंप दिया। नाती को पाकर नाना की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने चौकी इंचार्ज का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के वासरिका गांव निवासी 11 वर्षीय अभिषेक गुप्ता अपनी मां किरन गुप्ता के साथ इसी जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के परसा डुमरिया गांव में अपने ननिहाल में मौसी की शादी में गया था। शनिवार को किसी बात पर उसकी मां ने पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर वह ट्रेन से मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। देर शाम को स्टेशन पर अकेले भटक रहे बालक पर स्टेशन कर्मियों की नजर पड़ी तो वे उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिए और पूछताछ के बाद मुफ्तीगंज पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर अभिषेक के नाना राजकिशोर साहू परिवार के लोगों के साथ रविवार की सुबह मुफ्तीगंज पहुंचे। चौकी प्रभारी सुनील यादव ने लिखा-पढ़ी के बाद राजकुमार साहू, दीपक गुप्ता, रमेश गुप्ता, भरत साहू, राजेश साहू की उपस्थिति और हस्ताक्षर लेकर उक्त बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। नाती को पाकर नाना की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने इसके लिए चौकी प्रभारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें