फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव करना ही हत्या की असल मान रहा मृतक के परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बरात गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। साथ ही हत्या की असल वजह को भी लेकर उलझी हुई है। दूसरी ओर, युवक के परिवारवाले मारपीट के दौरान बीचबचाव करना ही हत्या का कारण मान रहे।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना (ददरा) गांव निवासी कमलेश यादव उर्फ बच्ची (24) पुत्र जियालाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। कमलेश के भाई दिनेश यादव के मुताबिक 28 अप्रैल को गांव से एक किमी दूर बाइक से जा रहे शिवा दुबे नाम के शख्स की आरोपी पिटाई कर रहे थे। वह भागकर किसी तरह घर तक पहुंचा और मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कमलेश ने शोर मचाते हुए गांव के भी लोगों को एकत्र कर लिया। इसपर आरोपी भाग गए थे। शायद इसी से क्षुब्ध होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं, कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जांच के दौरान यह पता चला है कि गांव में किसी बात को लेकर आरोपियों से ही चार-पांच दिन पहले विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें