फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान से मिलता है स्वस्थ एवं मजबूत गणतंत्र का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले भर में आयोजन हुए। संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पूविवि में हुए वेबीनार में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ और मजबूत गणतंत्र का मंत्र है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि गांधी के रामराज्य में ही गणतंत्र की आत्मा बसती है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केके राव ने कहा कि संविधान का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति है लेकिन उस तक न्याय नहीं पहुंच रहा है। संयोजक प्रो. अजय द्विवेदी व सह संयोजक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वागत किया। डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. नितेश जयसवाल मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने संविधान पालन की शपथ ली। समन्वयक हिमांशु सागर, सुरेंद्र बहादुर सिंह, प्रतीक मिश्र, सुशील नागर, प्रियांशुरावत, अनुज गौतम, राहुल बिंद, तिलकधारी मौजूद रहे। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सिस्टर निकोलस, प्रेमशंकर यादव, नीरज मिश्र, प्रवीण कुमार उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, नीलम मिश्रा, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहीं। डोभी में युवा शक्ति मंच ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। संदीप प्रजापति, बबलू पाल, मुन्ना पाल, दिनेश प्रजापति, चंदन राजभर, संतोष पाल, जितेंद्र राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाषण में अंजली प्रथम
गभिरन। पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुआ। इसमें दसवीं की छात्रा अंजली तिवारी को पहला, नौवीं की छात्रा शिवानी पांडेय को दूसरा व आंचल तिवारी तीसरा स्थान मिला। विद्यालय के प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने पुरस्कृत किया। संविधान दिवस मनाया गया। संचालन प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आरती पाल, बृजेंद्र तिवारी, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें