जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत ने मुंबई में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और काला दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्र दुबे के अध्यक्षता में हुई सभा में कहा गया कि आज के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
उन्होंने कहा कि वह काला दिन देश के हर नागरिक को याद है। इस तरह की घटना फिर न हो इसके लिए हर किसी को सजग रहना होगा। संचालन कर रहे जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी ने कहा कि समाज में इस तरह का घटना बहुत ही निंदनीय कृत्य है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह व विभाग अध्यक्ष डॉ. उदयराज सिंह ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को हम नमन करते हैं। संकल्प के साथ जवानों के साथ खड़े हैं। कार्यक्रम में जिला सहमंत्री शंभू नाथ शर्मा, पवन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष मिश्र, गंगेश चौबे, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुक्खू, नगर कार्याध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, दुर्गावाहिनी जिला सह संयोजिक निशा चौबे आदि उपस्थित रही।