फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी को दरोगा ने दी गाली, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाने के एक दरोगा का गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी अजय साहनी ने तत्काल संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए सीओ सदर को जांच अधिकारी नामित किया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता को सात-आठ घंटे से थाने में बैठाए रखा था। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये नहीं दिए। मांगने पर प्रताडि़त करते थे, जिससे तनाव में आकर उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसी मामले में मृतक की पत्नी संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में 4 दिसम्बर की रात राजेंद्र प्रसाद यादव (45) ने फांसी पर लटका हुआ शव मिला था। मृतक की पत्नी आशा देवी के तहरीर के मुताबिक, राजेंद्र ने गांव के ही एक व्यक्ति को जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद उन्हें पैसे नहीं मिले थे। इसी कारण से तनावग्रस्त होकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। 13 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। 18 दिसंबर को पुलिस ने उनके घर आकर फिर से प्रार्थना पत्र लिया। साथ ही अगले दिन थाने में बुलाया। आरोप है कि 19 दिसंबर को जब उसकी मां थाने गई तो घंटों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उनसे कहा कि जब बड़े साहब आएंगे तो उनसे अपनी बात कह देना। काफी देर इंतजार करने के बाद जब आशीष ने उप निरीक्षक मनोज सिंह से पूछा तो गाली-गलौच शुरू कर दी। साथ ही अभद्रता कर थाने से भगा दिया। इतने में उसका बेटा वहां पहुंच गया। उसने दरोगा मनोज सिंह से एफआईआर न लिखने का कारण पूछा तो वह भड़क गए और उन्होंने कहा कि भक्क यहां से.., मारब जूता से...। जब पीडि़त ने कहा कि वह इसकी शिकायत पीएमओ और डीएम से करेगा तो दरोगा कह रहे हैं, जा न, तुझको कोई पकड़े है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें