शाहगंज। क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दानपेटी में रखे नकदी करीब 15000 हजार रुपये उठा ले गए। शाम को पहुंचे मंदिर के पुजारी ने चैनल का टूटा ताला और टूटी दान पेटी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शुक्रवार दोपहर पुजारी किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच चोरों ने गेट के चैनल का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। यहां रखे दान पात्र को तोड़कर उसमें रखे लगभग 15 हजार नकदी पार कर दिया। शाम को पूजा पाठ करने पहुंचे मंदिर के पुजारी राम पूजन अग्रहरी ने मंदिर का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर दानपेटी देखी तो पैसे नदारद देखकर सूचना बीबीगंज चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने घटना की जानकारी से इंकार किया।